फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में सर्वर ठप, मरीजों का इलाज और रिपोर्ट अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में पिछले एक सप्ताह से चल रही सर्वर ठप होने की समस्या ने सोमवार को मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह सर्वर पूरी तरह ठप होने से फीस जमा करने, मरीजों की भर्ती और डिस्चार्ज समेत कई जरूरी प्रक्रियाएं प्रभावित रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत जांच रिपोर्ट लेने वाले मरीजों को हुई। कई मरीज रिपोर्ट के लिए इधर-उधर भटकते रहे और घंटों इंतजार करना पड़ा। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक सर्वर में खराबी एनआईसी की ओर से आई थी।
विज्ञापन

4000 बेड वाले केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना सात से आठ हजार मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में सर्वर ठप होने का असर अस्पताल की कई सेवाओं पर पड़ा। सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को उम्मीद थी कि पंजीकरण और फीस जमा करने की प्रक्रिया सामान्य तरीके से पूरी हो जाएगी, लेकिन सर्वर ने व्यवस्था बिगाड़ दी। फीस जमा करने में परेशानी के कारण मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। भर्ती और डिस्चार्ज की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।

जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे मरीजों की परेशानी सबसे अधिक रही। रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बार-बार संबंधित काउंटरों के चक्कर लगाने पड़े। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक कई जगह फीस जमा करने का काम मैनुअल करना पड़ा। इससे कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त दबाव रहा।
विज्ञापन

तीमारदारों का कहना था कि बीमारी की हालत में मरीज पहले ही परेशान रहते हैं। ऐसे में घंटों काउंटर पर इंतजार करने से उनकी मुश्किल और बढ़ गई। अस्पताल की ऑनलाइन व्यवस्था पर निर्भरता के चलते सर्वर खराब होने का सीधा असर मरीजों पर पड़ा।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि एनआईसी से सर्वर में तकनीकी दिक्कत आई थी। इसके बाद मैनुअल काम करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें