फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर की भांजी से नौकर ने की छेड़छाड़, विरोध पर मुंह दबाया

Fri, 11 Oct 2024 05:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। डॉक्टर की नौ साल की भांजी से घर पर उनके नौकर ने छेड़छाड़ की। बेटे की सूचना पर घर पहुंचे डॉक्टर ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वह झगड़ा करने लगा। सूचना पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विभूतिखंड निवासी डॉक्टर के अनुसार, बुधवार दोपहर को पत्नी व मां संग किसी काम से सुशांत गोल्फ सिटी गए थे। घर पर बेटा, भांजी और आठ साल की भतीजी के अलावा चित्रकूट निवासी नौकर सूरज जायसवाल था। शाम चार बजे बेटे ने कॉल कर घटना की की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने पर बच्ची ने बताया कि सूरज ने उसके साथ गलत हरकत की थी। शोर मचाने पर मुंह दबाकर बैठा दिया था। भतीजी ने आरोपी की हरकत को देख लिया था। उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने मामले में विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें