फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या में एक करीबी भी शक के दायरे में, नामजद आरोपी गिरफ्त से दूर

Fri, 11 Oct 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर में हुई महिला की हत्या के मामले में उनका एक करीबी भी शक के दायरे में है। पुलिस अब उसकी भूमिका की जांच कर रही है। साजिश में उसके शामिल होने की आशंका है। उधर नामजद आरोपी अब तक गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


मानकनगर निवासी 46 वर्षीय महिला बीते रविवार को लापता हुई थीं। सोमवार सुबह मानकनगर स्थित रेलवे की स्लीपर ग्राउंड काॅलोनी में उनका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने ई रिक्शा चालक रामू पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी में वह ई रिक्शा से महिला को ले जाते दिखा भी था।

एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रामू की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिससे महिला के करीबी पर भी शक गहराया है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन आदि की मदद से उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जिस पर शक है उसको लेकर आशंका है कि वह शायद साजिश में शामिल रहा हो। शक के दायरे में आया शख्स रामू के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें