फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सुरेश खन्ना पर लगे गंभीर आरोप, बोले-जांच करालो सच निकले तो मेरा मांस कुत्तों से नुचवाया जाए

Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
suresh khanna
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने खुद पर लगे गंभीर अरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह चाहे जांच करवा लें। अगर उसमें सच्चाई निकले तो उनका मांस चौराहे पर कुत्तों से नुचवाया जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन

सुरेश खन्ना व उनके पीआरओ समेत चार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी 

मूक बधिर बच्ची का इलाज कराने अस्पताल गई महिला को बहकावे में लेकर फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने व दुराचार करने के आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उनके पीआरओ सुचित सेठ और हेल्थसिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वैभव खन्ना समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट ने वजीरगंज से रिपोर्ट तलब की है।

सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए सात मई की तारीख तय करते हुए पुलिस से पूछा है कि यह रिपोर्ट दें कि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज हो गया है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें