फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साक्ष्य के अभाव में सीरियल किलर रुस्तम बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस वालों पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी सीरियल किलर भाइयों में से रुस्तम को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। एडीजे प्रशांत बिलगैया ने कहा कि पेश किए गए पुलिस के गवाहों के परीक्षण से स्पष्ट है कि उनके बयानों में घटनास्थल, पुलिस बल की संख्या, आरोपी के साथ मौजूद लोगों की संख्या, गोलियां चलाने वालों की संख्या, किए गए फायर की संख्या और वादी के घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में गंभीर विरोधाभास है। विवेचना भी अत्यंत त्रुटिपूर्ण और अपूर्ण लगती है, क्योंकि अनेक महत्वपूर्ण सुबूत इकट्ठा ही नहीं किए गए।
विज्ञापन

वादी शशि प्रकाश ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक आठ अगस्त 2016 को कैंट निवासी रुस्तम ने उससे फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने पैसा तैयार रखने के लिए बोला। साथ ही धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। सरोजनीनगर पुलिस ने रुस्तम को पकड़ने के लिए वादी के घर के पास घेराबंदी की।
इसी दौरान आरोपी ने वादी को फोन कर पैसा देने के लिए आशियाना के मजार रोड पार्क के पास बुलाया। पुलिस टीम वादी को लेकर वहां पहुंची और आरोपी का इंतजार करने लगी। शाम पौने छह बजे रुस्तम कार से आया और वादी को गाड़ी में बैठने के लिए बोला। इसी समय पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो रुस्तम ने वादी और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी गोलियां चलाईं तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें