फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जज ने सुनाई फांसी की सजा तो फफककर रोने लगा हत्या व दुष्कर्म का दोषी, मांगता रहा माफी

Sat, 18 Jan 2020 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या का दोषी बबलू उर्फ अराफत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के सआदतगंज में छह साल की मासूम दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने सजा सुनाई। फैसले के दिन अदालत में मृतका मासूम की मां और बुआ गई थी। जज ने दोपहर करीब तीन बजे फैसला सुनाया।

विज्ञापन


जैसे ही जज ने बबलू को दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई तो मां और बुआ की आंख से आंसू छलक आए और दोनों कोर्ट के बाहर निकल गईं। वहीं से फोन कर मासूम के पिता को फैसले की जानकारी दी। देर शाम को मासूम की नानी ने वजीरबाग स्थित दरगाह पहुंचकर लोगों में मिठाई बांटी।

मालूम हो लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दरिंदे ने छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गले में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची आरोपी के घर की तख्त के नीचे खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। परिवारीजन व पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

मां ने कहा- इतने कम समय में फैसले की नहीं थी उम्मीद

दुष्कर्म व हत्या का दोषी बबलू उर्फ अराफत - फोटो : अमर उजाला
मां ने कहा कि इतने कम समय में फैसले की उम्मीद नहीं थी। लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने जो काम किया है। उसे जिंदगी भर परिवार नहीं भूलेगा। बच्ची की मां के मुताबिक, पति दिहाड़ी मजदूर है। वह बालू मौरंग की दुकान पर ठेला चलाता है।

14 जनवरी को उसके वकील ने कचहरी बुलाया था। कहा था कि 17 जनवरी को कोर्ट फैसला सुना सकता है। दो दिन से मौसम खराब था। जिसके कारण पिता काम पर नहीं जा सका। आज मौसम खुला तो वह काम पर चला गया। घर में दाल रोटी की चिंता बेटी के न्याय के रास्ते में रोड़ा बन रही थी। लेकिन मां और बुआ को उसने अदालत में जाने को कहा।
विज्ञापन

दो सौ रुपये उधार लेकर बहन व पत्नी को भेजा कोर्ट

दुष्कर्म व हत्या का दोषी बबलू उर्फ अराफत - फोटो : अमर उजाला
मासूम के पिता ने बताया कि दो दिन से काम पर न जाने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को फैसला आना था। उसने बृहस्पतिवार देर शाम को दुकान के मालिक से दो सौ रुपये उधार लेकर आया। सुबह घर से ठेला लेकर निकलने से पहले अपनी बहन को बुलाया और पत्नी के साथ कोर्ट जाने की बात कही। दोनों को दो सौ रुपये दिए।

मासूम की मां के मुताबिक, जब जज ने फैसला सुनाया तो बबलू फफककर रोने लगा। उसने जज के सामने हाथ जोड़कर कहा कि साहब गलती हो गई है। माफ कर दीजिए। लेकिन जज उसकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिये और फैसला सुनाने के बाद कोर्ट से चले गए।

जब इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो सभी ने सरकार, पुलिस और कोर्ट की तारीफ की। कहा कि न्याय इतने कम समय में मिला है। अपने आप में नजीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें