फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीएम आवास के पास फायरिंग से सनसनी, एक युवक घायल; पुलिस कर रही जांच

Fri, 13 Mar 2026 07:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में डीएम आवास के पास फायरिंग से सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शुक्रवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम आवास के पास फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अजीत और राम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर राम सिंह ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली अजीत के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई सुजीत को लग गई। इससे वह घायल हो गया।

घायल सुजीत को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें