फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी व दो अन्य सेे 3.89 लाख की ठगी

Thu, 28 Aug 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर पहली गली निवासी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शिवमूर्ति के खाते से जालसाजों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं गाजीपुर व मड़ियांव निवासी दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.39 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


महानगर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिवमूर्ति के खाते से रुपये कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। मंगलवार को उन्होंने महानगर थाने में केस दर्ज कराया। इसके अलावा इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी दीपक कुमार सिंह के यूपीआई आईडी से जुड़े दो बैंक खातों से जालसाजों ने 2.89 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने मंगलवार को गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मड़ियांव के गायत्रीनगर नौबस्ता निवासी ब्रह्म शंकर शुक्ल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें