फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरिष्ठ पत्रकार प्रांशु मिश्रा की मां का निधन

विज्ञापन
आशा मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार प्रांशु मिश्रा की मां आशा मिश्रा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। आशा मिश्रा भारतीय महिला फेडरेशन की प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की सक्रिय सदस्य के साथ-साथ शिक्षक संघ की सदस्य भी रही हैं। उन्होंने महिलाओं व वंचितों के अधिकारों के लिए काम किया है। वह चीन में 1995 में बीजिंग कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुईं और भारत की वंचित महिलाओं के संबंध में अपना पक्ष रखा। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर अनेकों लेख व एक पुस्तक भी प्रकाशित की। उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें