फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को वॉयस मैसेज भेज व्यापारी ने लगाई फांसी, मैसेज में कहा, माता-पिता की देखभाल करना

Fri, 11 Dec 2020 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में नाका थानाक्षेत्र के मोतीनगर में किराए पर रहने वाले व्यापारी आकाश कुमार गुप्ता (28) ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि व्यापारी ने भाई को व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजने के बाद फांसी लगाई। वह व्यापार में मंदी से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नाका के मुताबिक मूलरूप से हरदोई के बैठगंज निवासी आकाश गुप्ता नाका के मोतीनगर में किराए पर रहकर लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति का काम करते थे। आकाश के भाई हरिओम ने पुलिस को बताया कि रात को उसकी मां मंजू से बात हुई थी। इसमें वह लॉकडाउन के बाद व्यापार न चल पाने से परेशान था। माता मंजू और पिता राकेश ने उसे समझाया। सुबह जब हरिओम की नींद खुली तो उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर भाई का वॉयस मैसेज पड़ा था। मैसेज सुनने के बाद उसके होश उड़ गए।  

हरिओम के मुताबिक वायस मैसेज में आकाश ने कहा कि माता-पिता की देखभाल अब भाइयों पर है। मैसेज सुनने के बाद मोबाइल पर कॉल करना चाहा तो मोबाइल बंद था। इस पर मकान मालिक को कॉल किया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो व्यापारी का शव पंखे के कुंडे से लटकता मिला। घर में पांच भाई व बहन हैं। आकाश की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें