स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका पर संगोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में शनिवार को मेरा रंग फाउंडेशन की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन शाम 4.00 बजे, निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में होगा। इसका विषय 'स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका' रहेगा। यह संगोष्ठी सामाजिक, कानूनी, राजनीतिक और प्रशासनिक पहलुओं पर खुलकर चर्चा का अवसर देगी।
फाउंडेशन की संस्थापक शालिनी श्रीनेत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ विमर्श करना नहीं बल्कि एक संवाद की शुरुआत करना है। यह युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकारों और उनकी जमीनी हकीकत से जोड़ सके।
इस दौरान पूर्व कुलपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपरेखा वर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रीता चौधरी, पत्रकार और अल्पसंख्यक महिलाओं की आवाज नाइश हसन, स्त्रियों के यौन उत्पीड़न के लिए कार्यरत मंजरी उपाध्याय, AIDWA की नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी व जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकार के लिए कार्यरत मधु गर्ग और सोशल एक्टिविस्ट मीना सिंह समेत अन्य कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।