फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जागरूकता और आत्मनिर्भरता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को ‘जागरूकता एवं मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ-1090 की सेवानिवृत्त डीआईजी डॉ. किरण यादव ने कहा कि जागरूकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार व्यवहार के साथ ही सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने पेशेवर अनुभवों के माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से संवाद किया। मूल्य-आधारित शिक्षा की नोडल अधिकारी प्रो. शीला मिश्रा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. मीरा सिंह के समन्वय में हुए कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यार्थियों और डॉ. रिचा सिंह, डॉ. रश्मि दीक्षित, डॉ. रजनी सिंह व डॉ. पारुल सैनी समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें