फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नारी बिन ब्रह्मांड की कल्पना संभव नहीं'

Sat, 19 Oct 2013 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी यूनिवर्सिटी में महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की निदेशिका एवं वैज्ञानिक डॉ. एम. लक्ष्मीकांतम ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के प्रत्येक क्षेत्र में महिला वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन


अपनी खोजों और शोध कार्यों से महिला वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का लोहा विश्व भर में मनवा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं न हों तो ब्रह्मांड में किसी चीज की कल्पना नहीं की जा सकती है।

समारोह में एआईआईएमएस नई दिल्ली के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की भूतपूर्व विभागाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. इंदिरा नाथ, डॉ. यू.एन. द्विवेदी, डॉ. अलका यादव और डॉ. ए.के. माथुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें