फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला का अर्द्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के अमावा जंगल में शुक्रवार सुबह पुलिया के पास सड़क किनारे महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। उसके पास झोला, शराब के पाउच और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह के मुताबिक महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। शरीर पर लाल रंग की जैकेट और पेटीकोट था। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के माथे व सिर पर चोट के निशान हैं। बाएं पैर का पंजा गायब था। पुलिस का कहना है कि जंगली जानवरों ने पंजा खा लिया है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि लग रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पहचान न होने पर 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उस आधार पर कार्रवाई होगी। शव की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित क किया गया है। शहर के सभी थानों पर भी शव की फोटो भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें