फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट का सॉफ्टवेयर को बेचने वाला सरगना दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे सुरक्षा बल की लखनऊ टीम ने रेलवे रिजर्वेशन ई-टिकट के सॉफ्टवेयर रेड मिर्ची को ऑनलाइन बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के डवलपर हामिद अशरफ को बंगलूरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर बस्ती पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हामिद दुबई से बंगलूरू आया था, तभी उसे दबोच लिया गया। उसे मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर बंगलूरू से लाकर रेलवे मजिस्ट्रेट गोंडा के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि, गत आठ दिसंबर 2019 को ई-टिकट का रेड मिर्ची सॉफ्टवेयर बेचने वाले गिरोह के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल गोंडा ने बस्ती में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में पाया गया कि उस गैंग का सरगना हामिद अशरफ निवासी रमवापुर कला थाना कप्तानगंज बस्ती है। हामिद ने ई-टिकट सॉफ्टवेयर को ऑनलाइन पूरे भारत मे बेचकर अर्जित धनराशि से पिता, मामा व अन्य रिश्तेदारों के नाम से सम्पत्तियां खरीदी थीं। फर्जी पोर्टल अकाउंट खोलने के लिए कूटरचित दस्तावेज और मोबाइल के सिम वगैरह हामिद के साथी व परिवारीजन उपलब्ध कराते थे।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेड मिर्ची सॉफ्टवेयर को पूरे देश में ऑनलाइन सुपरसेलर, पैनल एजेंट के जरिए टिकट एजेंटों को बेचा जाता है। हामिद ने हवाला, बिटकॉइन, फर्जी पोर्टल और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से चल-अचल संपत्ति में निवेश किया है। गत 17 फरवरी को एयरपोर्ट इमिग्रेशन विभाग से सूचना मिलने पर निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव, निरीक्षक यशवंतपुर अखिलेश तिवारी, निरीक्षक गोंडा प्रवीण कुमार ने हामिद को दुबई से बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचते ही दबोच लिया। उसके पास से नगद 1.55 लाख भारतीय रुपये, 1,76,683 रुपये की विदेशी मुद्रा, एक आईफोन, 12 कीमती आईफोन स्मार्ट वॉच बरामद की गईं। हामिद को 23 फरवरी को ट्रांजिट रिमांड पर बंगलूरू से लाकर रेलवे मजिस्ट्रेट गोंडा के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें