लखनऊ विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में पढ़ने वालों को जोर का झटका देने जा रहा है। नए सत्र से सभी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है।
कुलपति प्रो.एसपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक में यह फैसला किया गया। हालांकि इस बैठक में रेग्युलर पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ोतरी पर चर्चा नहीं हो सकी।
आखिर सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर इतना बड़ा बोझ क्यों, इस सवाल पर लविवि प्रवक्ता प्रो.एनके पांडेय दलील देते हैं किविवि के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों का खर्च फीस से ही निकाला जाता है।
हर साल शिक्षकों का वेतन बढ़ाया जाता है। पर, छह साल से फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसलिए कोर्स का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए फीस बढ़ाना मजबूरी है।