फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्निकांड के पीड़ितों को देख अपना दर्द भूले

विज्ञापन
पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया में एनीमेशन कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। एंबुलेंस से पहुंचाए गए आग से झुलसे लोगों की हालत को देखकर सामान्य मरीज भी कुछ देर के लिए अपना दर्द भूल गए। ट्रॉमा सेंटर का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह गमगीन हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही केजीएमयू प्रशासन ने आननफानन पहले से भर्ती मरीजों को एक वार्ड में और आग से झुलसे लोगों को विशेष वार्ड में शिफ्ट किया। सीएम एक-एक कर सभी मरीजों के पास गए और उनका हाल-चाल जाना। घटना की जानकारी लेने के साथ डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक ट्रॉमा सेंटर में रुके।

पड़ोसियों, दोस्तों ने संभाला मोर्चा
आग की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग बाहरी जिलों के रहने वाले थे। इस कारण इनके परिजनों का तुरंत मौके पर पहुंच पाना संभव नहीं था। इस विकट घड़ी में पीड़ितों के दोस्त और पड़ोसी आगे आए। प्रशासन ने भी पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।

पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।

पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।

पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।

पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें