फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ी, अब 15 मई तक करें आवेदन

Sun, 03 May 2020 08:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इंजीनयरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक किए जा सकेंगे। लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने आवेदन तिथि बढ़ाई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। जिनकी मांग पर आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तिथि भी 18 मई तक बढ़ा दी गई है। अब तक 1,67,110 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 1,42,855 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया है। शुल्क जमा करने वाले ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि बता दें कि एसईई पहले 10 मई को प्रस्तावित थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि लॉकडाउन खुलने के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई है। पहले आवेदन तिथि 30 मार्च, फिर 15 अप्रैल, फिर 3 मई तक बढ़ाई गई। अब इसे 15 मई तक बढ़ाया गया है। इस दौरान लगभग 2500 नए आवेदन हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें