फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई और क्लैट का रिजल्ट आज, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 31 May 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि शाम तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो हम देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर देंगे।

एसईई में बीटेक, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी सहित विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

वहीं, देश भर में लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित हुई कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का रिजल्ट भी शनिवार को घोषित किया जाएगा।

इस बार क्लैट का आयोजन गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने करवाया है। क्लैट का रिजल्ट www.clat.ac.in पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें