फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की तस्वीर से शादी करने वाली महिला पर लगी देशद्रोह की धारा हटाई गई

Wed, 13 Dec 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से शादी कर चर्चा में आई महिला पर लगी देशद्रोह की धारा हटा ली गई है। महिला का नाम नीतू ‌सिंह है, जो कि सीतापुर की आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष है। पिछले दिनों नीतू सिंह और उनकी तीन अन्य साथियों को मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार रात उन पर लगी देशद्रोह की धारा हटा ली गई।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों ने कानून के जानकारों से चर्चा करने के बाद इस धारा को हटाया है। बताया जा रहा है कि विवेचक की सलाह पर ये धारा लगाई गई थी जिसे बाद में गलत पाया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में आंगनबाड़ी नेता नीतू सिंह, सरिता वर्मा, मंजू बंशवार और संतोष कुमारी को गिरफ्तार किया था। इन नेताओं पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, शहर कोतवाली में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


नीतू सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह किया था। उनके साथ बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थीं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनकी सेलरी बढ़ाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें