फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सदर रामलीला मैदान के पास हैदर कैनाल पर बनेगी सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
इसी जगह से बुधवार को ​नाले में गिरकर बच्चे की हुई थी मौत। 
विज्ञापन
लखनऊ। सदर में रामलीला मैदान के समीप हैदर कैनाल नाले के पास सुरक्षा को लेकर एलडीए दीवार बनवाएगा। बुधवार शाम नाले पर सुरक्षा रेलिंग न होने से एक सात साल का बच्चा खेलते समय फिसलकर नाले में गिर गया था। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



हैदर कैनाल नाला करीब 70 मीटर चौड़ी है जो पारा से शुरू होकर 1090 चौराहे तक जाता है। इसकी लंबाई करीब साढ़े आठ किमी है। सदर से लेकर योजना भवन तक बसपा सरकार में यहां एलिवेटेड रोड बनी थी। इसी के पास रामलीला मैदान हैं जहां पर कूड़ा बीनने वाले लोग रहते हैं। इन्हीं में से एक नन्हे नामक व्यक्ति का बेटा वीर हैदर कैनाल में गिर गया था। क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी और स्थानीय निवासी अरुण का था कि यदि रेलिंग होती तो हादसा न होता। मामले की जानकारी के बाद एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि वह मौके का सर्वे कराएंगे और सुरक्षा को लेकर दीवार भी बनवाएंगे।





आपदा राहत कोष से दी जाएगी मदद

क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। एसडीएम ने बताया कि आपदा राहत कोष से परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। इस बाबत वह परिवार की जानकारी लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसी जगह से बुधवार को नाले में गिरकर बच्चे की हुई थी मौत। 

इसी जगह से बुधवार को नाले में गिरकर बच्चे की हुई थी मौत। 

इसी जगह से बुधवार को नाले में गिरकर बच्चे की हुई थी मौत। 

इसी जगह से बुधवार को नाले में गिरकर बच्चे की हुई थी मौत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें