एसयूवी सवार सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालक को पीटा
निगोहां। सुदौली खेड़ा में रविवार देर शाम रायबरेली से लखनऊ जा रहे काफिले में शामिल सचिवालय का पास लगी एसयूवी में सवार सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालक शेरपुर लवल निवासी राजू को पीट दिया। घटना का वायरल हुआ है। राजू ने बताया कि सुदौली मोड़ पर खड़े ट्रक को मोड़ रहे थे। इस कारण एसयूवी की रफ्तार कम होने पर उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई सूरज और गांव के छोटू व नीरज को भी पीट दिया। यह बात सामने आ रही है कि काफिला एक पूर्व मंत्री का था। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसयूवी ट्रक से टकरा गई थी। इस कारण झगड़ा हुआ था।