फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आशियाना व कृष्णानगर में बंद कराईं मीट की दुकानें

Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आशियाना व कृष्णानगर में बंद कराईं मीट की दुकानें
विज्ञापन
लखनऊ। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र पर मीट की दुकानें खोलने के विरोध में रविवार को आशियाना व कृष्णानगर में दुकानों पर पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मीट की दुकानें बंद करवाईं। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कृष्णा नगर में मीट की दो दुकानें बंद करवाईं। आशियाना में करीब सात दुकानें बंद कराई गईं। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि फिनिक्स चौकी के निकट मीट की दुकानों को बंद कराने बजरंग दल-विहिप कार्यकर्ता पहुंचे थे, लेकिन दुकानों के आगे दुकानदारों ने पर्दा लगाया था। वहां मीट की बिक्री नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें