कांग्रेस ने अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट के सभी निर्णयों के समर्थन की घोषणा की है। कोरोनाकाल में राम जन्मभूमि पूजन में शामिल होने वाले लोगों और भाजपा-संघ के बुजुर्ग नेताओं के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करती है। राम मंदिर करोड़ों हिंदुस्तानियों की आस्था से जुड़ा है, उसके निर्माण का भी स्वागत करती है।
उन्होंने कहा, राम मंदिर के लिए जो भूमिपूजन हो रहा है, इसमें कौन हिस्सा लेगा, कौन नहीं लेगा, यह निर्णय सिर्फ ट्रस्ट का है। जो निर्णय लेंगे, हम उसका समर्थन करते हैं। जो ट्रस्ट का निर्णय है और जिस भी व्यक्ति को इसमें शामिल होना है और नहीं होना है, ये उनका निर्णय है। बता दें कि सपा व बसपा ने भी राममंदिर को लेकर कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है।