दुबग्गा। जेहटा रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्राइवेट सिक्योरिटी कार्ड रोहित शर्मा (32) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रोहित बख्शी का तालाब के रैथा गांव के निवासी थे और दुबग्गा की निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनके भतीजे आदित्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के बावजूद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी रुचि, एक बेटा और एक बेटी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार चालक की पहचान हो सके।