फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिक्योरिटी गार्ड ने स्कूल में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर सेक्टर छह स्थित एक विद्यालय की प्रथम तल की गैलरी में बृहस्पतिवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड शिवदास द्विवेदी (40) का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। बेटे का आरोप है कि दो दिन पहले पिता पर एक छात्रा के पर्स से 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था। उन्हें नौकरी से निकालने और पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी गई थी। इस आरोप से पिता काफी परेशान थे। बदनामी के डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इंदिरानगर के चूरामन पुरवा, मोहम्मदपुर निवासी शिवदास द्विवेदी वर्ष 2003 से एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वर्ष 2024 से वह विकासनगर ब्रांच में तैनात थे। उनके बेटे राज द्विवेदी के मुताबिक, पिता पहले सर्वोदय नगर ब्रांच में तैनात थे। बाद में उनका तबादला विकासनगर सेक्टर छह स्थित ब्रांच में कर दिया गया। एक नवंबर से उनकी रात की ड्यूटी लगा दी गई थी। इससे पहले वह दिन में ड्यूटी करते थे।

राज के मुताबिक, सर्वोदय नगर ब्रांच की एक अधिकारी ने 11 नवंबर को पिता को विकासनगर सेक्टर छह स्थित स्कूल में काम के सिलसिले में बुलाया था। शाम को उन पर एक छात्रा के पर्स से 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया गया। इतना ही नहीं, उन्हें नौकरी से निकलवाने और पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी गई। संबंधित अधिकारी ने रहीमनगर ब्रांच की प्रिंसिपल और अन्य ब्रांच में भी चोरी की जानकारी दे दी। इससे पिता काफी आहत और परेशान थे।
विज्ञापन


राज के अनुसार, 12 नवंबर को पिता रात की ड्यूटी करने विद्यालय पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे फोन कर उन्हें स्कूल बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पिता का शव फंदे से लटका मिला। उस समय स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। मृतक की पत्नी सपना रहीमनगर ब्रांच में चपरासी हैं। परिवार में बेटी काजल (25) और बेटे राज (23) व आयुष (18) हैं। सूचना पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें