फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रविंद्र सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके में तेलीबाग चौराहे के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरक्षाकर्मी रविंद्र सिंह (64) की मौत हो गई। हादसे के वक्त रविंद्र सिंह ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

खारिका, तेलीबाग निवासी रविंद्र सिंह सराफा कारोबारी के यहां सुरक्षाकर्मी थे। शनिवार को वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल रविंद्र सिंह को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चालक की तलाश कर रही है। रविंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी कमलेश और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें