फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सीबीआई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रसियों की पुलिस से भिड़ंत, लाठीचार्ज

Fri, 26 Oct 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वानपर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सीबीआई मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरीकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


इसमें पार्टी के प्रदेश सचिव समेत एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वहां से हटाया गया। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 9 बजे से ही नवल किशोर रोड स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का जमावड़ा होने लगा था। कांग्रेसियों को रोकने के लिए सीबीआई दफ्तर से कुछ दूरी पर ही बैरीकेडिंग लगाई गई थी। 11 बजे तक बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया और राज बब्बर के नेतृत्व में पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रोका तो कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और पुलिस से भिड़ गए। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारी बैरीकेडिंग लांघकर आगे जाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें रोका। इसके बाद राज बब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने जब उन्हें वहां हटाने का प्रयास किया तो भिड़ंत हो गई। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने राज बब्बर समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पर्याप्त बस का इंतजाम न होने से राज बब्बर समेत कई प्रदर्शनकारी पैदल ही पुलिस लाइन चल दिए। बाद में उन्हे दूसरी बस में भेजा गया। लाठीचार्ज व भगदड़ से प्रदेश कांग्रेस सचिव अभिमन्यु सिंह समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए, उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें