फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजार में ऐसे नजर आएंगे हजार-पांच सौ के नोट

Wed, 23 Sep 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने एक हजार और पांच सौ के नोटों में तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं। यह परिवर्तन देश में नकली नोटों के चलन को रोकने के मकसद से किए गए हैं। आरबीआई अफसरों के मुताबिक जल्द ही ये नोट बाजार में जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की प्रिंसिपल चीफ जनरल मैनेजर अल्पना किलावाला के मुताबिक नए नोटों में नंबर बढ़ते हुए क्रम में होंगे। साथ ही नोट के बाईं ओर आइडेंटिफिकेश मार्क अब पहले से ज्यादा बड़ा होगा।

इसके अलावा एक सबसे रोचक फीचर नोट के बाईं और दाईं ओर लाइनों के रूप में दिया गया है। पांच सौ के नोट में ऐसी पांच-पांच लकीरें होंगी, जबकि हजार के नोट में छह-छह लकीरें होंगी।
विज्ञापन


इन्हें छूकर नोट की पहचान की जा सकेगी। यह दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान कराने में काफी सहायक सिद्ध होगा। आरबीआई ने यह भी कहा है कि इन नए फीचर्स के अलावा अन्य सभी नोट धीरे-धीरे आरबीआई वापस लेगा। नए नोटों में गर्वनर रघुराम राजन का नाम और वर्ष 2015 भी दर्ज होगा।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें