फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एक महीने और चलेगी हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, एक और स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ेगा

Wed, 25 Jan 2023 05:01 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाने के साथ ही उर्स स्पेशल ट्रेन का फेरा भी बढ़ाया गया है। ये ट्रेनें लखनऊ और ऐशबाग होते हुए चलेंगी।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग पर हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक महीने बढ़ा दिया गया है। सप्ताह में यह ट्रेन एक दिन चलेगी। वहीं बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल को भी एक फेरे के लिए बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से 24 फ रवरी तक हर शुक्रवार को हैदाराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं वापसी में 29 जनवरी से 26 फरवरी तक हर रविवार को गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

ये ट्रेनें ऐशबाग और लखनऊ सिटी होते हुए चलेंगी। वहीं उर्स मेले की भीड़ को देखते हुए बरौनी-अजमेर स्पेशल का भी एक फेरा बढ़ाया गया है।

26 जनवरी को बरौनी-अजमेर स्पेशल बरौनी से सुबह 6.30 बजे चलेगी और लखनऊ में रात 12.35 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन शाम 5.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं वापसी में अजमेर-बरौनी स्पेशल अजमेर से सुबह 8.45 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 4.10 बजे लखनऊ होते हुए रात 9.15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें