फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारा गांव में नहर की पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
बनाई गईं पुलिया की दीवारें।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र के पारा गांव में दुर्घटनाओं का सबब बन रही छोटी नहर की पुलिया पर अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुलिया के दोनों ओर पक्की दीवारें बनवा दी हैं। साथ ही, वाहन चालकों को पहले से सचेत करने के लिए दोनों ओर संकेतक भी लगाए हैं, ताकि अंधेरे में भी पुलिया दूर से स्पष्ट दिखाई दे और हादसों को रोका जा सके। सिंचाई विभाग मंगलवार से काम शुरू करेगा।
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 4 जनवरी की रात एक बाइक सवार भी नहर में गिर गया था। इन घटनाओं के बाद इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिया के गड्ढों को मिट्टी और गिट्टियों से भरवाया और सुरक्षा उपाय के लिए पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग से संपर्क किया था।

पीडब्ल्यूडी ने पुलिया के दोनों ओर संकेतक लगवा दिए हैं और स्पीड ब्रेकर बनाने की तैयारी है, जिसके लिए एसडीएम से अनुमति ली जानी है। वहीं, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दिलीप अग्निहोत्री के अनुसार, पुलिया के पैरापेट साइड का काम मंगलवार से शुरू होगा।

बनाई गईं पुलिया की दीवारें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें