फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसने किया एहतेशाम का ब्रेनवॉश? सुरक्षा एजेंसियों के सामने खड़ा हुआ सवाल

Sun, 04 Nov 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एहतेशाम बिलाल
विज्ञापन

आतंक की राह पकड़ने वाले शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र एहतेशाम बिलाल के आंतक की राह पकड़ने के पीछे की वजहें सुरक्षा एजेंसियां तलाश रही हैं। वे इसकी भी जांच कर रही हैं कि पांच अक्तूबर को स्थानीय युवकों से हुआ झगड़ा तो एहतेशाम के आतंकी बनने की वजह तो नहीं बना? क्या किसी ने ऑनलाइन उसका ब्रेन वॉश किया? फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके सारे सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रही हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि उस समय जो झगड़ा हुआ था, उसमें दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया गया था। 28 अक्तूबर को एहतेशाम लापता हो गया। इस दौरान उसने तीन बार मोबाइल के जरिए और दो बार मेसेज के जरिए अपने घर वालों से संपर्क किया। एहतेशाम की गुमशुदगी की एफआईआर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराई गई थी। एक अन्य एफआईआर उसके परिजनों ने श्रीनगर में दर्ज कर्राई।

सोशल मीडिया पर एहतेशाम के आईएस जेके ग्रुप जॉइन करने की सूचना अपलोड किए जाने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि एहतेशाम के दोस्तों के साथ ही उसके भाई से भी बात की गई है। एहतेशाम ने जिस ग्रुप को चुना है, उसका कोई वजूद कश्मीर में नहीं है। वहां इस ग्रुप के पांच-छह सदस्य ही हैं।
विज्ञापन


हालांकि डीजीपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि एहतेशाम ने आतंकी संगठन जॉइन कर लिया है। अभी जो तथ्य सामने आए हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें