फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चुपके-चुपके...उड़ाए 2.80 करोड़ के जेवर

Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स के स्टोर से महिला कर्मचारी इंदिरानगर के नारायण नगर निवासी कोमल श्रीवास्तव ने ढाई किलो सोने के जेवर चुरा लिए। इनकी कीमत 2.80 करोड़ है। स्टोर मैनेजर धीरज ने गोमतीनगर थाने में कोमल व उसके पति रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धीरज ने बताया कि स्टोर में कोमल चार साल से बैंक ऑफिसर के पद पर काम कर रही थी। धनतेरस के एक दिन पहले स्टोर में जेवरों के स्टॉक की जांच की जा रही थी। जांच में बाय बैंक में लिए गए कुछ जेवर कम पाए गए। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पता चला कि कोमल ने 15 अक्तूबर और 16 अक्तूबर को बैंक ऑफिस में से जेवर चुराए और अपने कपड़ों में छिपाकर निकल गई। 19 अक्तूबर को कोमल जब स्टोर पहुंची तो उनसे कर्मचारियों ने पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली।



जांच में पकड़ में आई ढाई किलो जेवर की चोरी

स्टोर मैनेजर ने बताया कि कोमल से पूछताछ के बाद जब दोबारा स्टॉक देखे गए तो करीब ढाई किलो जेवर की चोरी पकड़ में आई। आरोपी ने बताया कि उसने जेवर पति रितेश की सहायता से चोरी किए हैं। इनमें कुछ जेवरों को बेच कर मिली रकम से दोनों ने कई संपत्तियां खरीदी हैं। अपनी कार की एकमुश्त किस्त जमा की है। बचे जेवर घर पर रख लिए।
विज्ञापन




तीन दिन में जेवर लौटाने की कही बात, फिर हो गए रफूचक्कर

स्टोर मैनेजर के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद उसके पति को भी स्टोर बुलाया गया। अगले दिन रितेश आया और 23 अक्तूबर तक सारे जेवर व रकम लौटाने की बात कही। इसके बावजूद उसने रकम और जेवर नहीं लाैटाए। दबाव बनाने पर आरोपी दंपती धमकाने लगे और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। स्टोर मैनेजर ने आरोपियों के भाग जाने की आशंका जताते हुए गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। स्टोर मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें