फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: भूमि विवाद में सहकारी समिति के सचिव को पीटकर मार डाला, दो पक्ष भिड़े, छह अन्य घायल

Sat, 25 Mar 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में सहकारी समिति के सचिव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
हत्या के बाद लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक साधन सहकारी समिति का सचिव था। युवक की मौत के साथ ही दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कटका थाना क्षेत्र के दूधई गांव में सुभाष गौड़ व पवन सिंह के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में पवन के भाई सुनील सिंह (30) की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल भी हो गए।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार


पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने देर रात गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसओ अभय कुमार ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस टीम तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें