बाराबंकी में रामनगर तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति अशोकपुर में तैनात सचिव रामनगर क्षेत्र के खेतौरा गांव निवासी ओमप्रकाश (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले सचिव द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में विभाग के अपर मुख्य अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान देने की बात लिखी है।
पुलिस ने यह सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। मृतक के पुत्र अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा मेेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक सचिव के तीन बेटे प्रदीप सिंह, अमित सिंह व सुनील सिंह और तीन बेटियों में अर्चना, अंजनि व सविता है।