हजरतगंज की डालीबाग स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी निवासी सचिवालय के निजी सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव को सोमवार सुबह आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन बरेली जोन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। निजी सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।