फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: कटौती का राज; साथ ही 'माननीय की शादी में विभाग बराती व काम हो, न हो पैरवी दिखनी चाहिए' के किस्से

Fri, 13 Nov 2026 10:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'कटौती का राज...' की कहानी। इसके अलावा 'माननीय की शादी में विभाग बराती' और 'काम हो या न हो पैरवी दिखनी चाहिए' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

कटौती का राज...

‘पर कटौती’ से परेशान एक माननीय का दुख इस बार दिवाली पर उनके मातहतों से लेकर बाहर तक महसूस किया गया। पिछले चार दीपोत्सवों पर दिल खोलकर उपहार बांटने वाले माननीय ने इस बार बटुए पर ऐसा ताला डाला कि नीचे से लेकर बाहर तक ‘टॉक आफ द टाउन’ बन गए। उनके खासमखास बताते हैं कि माननीय ने इस बार गुस्से के मारे दिवाली गिफ्ट पर ऐसी कैंची चलाई कि किसी को हस्तनिर्मित दीये तक नसीब नहीं हुए। हालांकि उनके ही मातहतों का कहना है कि माननीय पता नहीं काहे खफा हैं..कौन सा उनकी जेब से कुछ जा रहा था।

माननीय की शादी में विभाग बराती

प्रदेश के एक विभाग में माननीय की शादी इसी महीने है। इसी हफ्ते से इसके कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में माननीय के घर में ही नहीं, विभाग में भी बाराती बनने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। विभाग में काम से ज्यादा माननीय की शादी की चर्चा है। कुछ ने तो बाकायदा इसके लिए नया सूट भी सिलवा लिया है। तो क्या तोहफा लेकर जाएं, इसके लिए खोज में लगे हैं। तो कुछ ने तीनों प्रमुख आयोजनों में शामिल होने की भी तैयारी कर ली है।

काम हो या न हो पैरवी दिखनी चाहिए

चुनावी सीजन में माननीयों के पास सिफारिशें बढ़ गई हैं। विधान मंडल परिसर में पहुंचते ही सिफारिश कराने वाले घेर लेते हैं। बृहस्पतिवार को परिसर में विभाग के मंत्री जैसे ही पहुंचे, उन्हें देखते ही सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों ने घेर लिया। किसी ने चहेते कर्मचारी के तबादले की बात कही तो किसी ने नए काम की। मंत्री ने कहा कि अभी संभव नहीं है। ऐसे में विधायकों ने कहा कि हमें माननीय तो बने रहने दीजिए। काम हो या न हो, बस कुछ ऐसा कीजिए की पैरवी दिखने लगे। यह सुनते ही मंत्री मुस्कुराए और बोले कि यह गुरु ज्ञान पहले ही देना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें