लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) प्रवेश के तहत बीएससी (बायोलॉजी) पाठ्यक्रम का दूसरा सीट आवंटन जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी छह अगस्त से अपने लॉगइन पर सीट आवंटन का परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म नंबर की सहायता से पोर्टल पर लॉगइन कर आवंटित सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 7 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट की पुष्टि करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके।