फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की चॉइस फिलिंग आज से

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत एलएलबी (तीन वर्षीय) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी छह से सात अगस्त तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन कर अपनी पसंद के विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों का चयन कर सकते हैं। विवि ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें