दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह सात से वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 73 जिलों के 203 ब्लॉक में यह चुनाव हो रहा है। सभी जनपदों में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा।
785 जिला पंचायत वार्ड पर 13045 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19520 पदों पर 104251 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर करीब 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर पांच प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।
*वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा सहित उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम बाराबंकी जिले के उनके पैतृक निवास सिरौली गौसपुर ब्लाक की मतदाता सूची से हुआ गायब। इस मामले में बेनी प्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मोहम्मद सबाह ने जिलाधिकारी बाराबंकी को पत्र देकर प्रकरण में दोषियों के खिलाफ जाँच की मांग की।
*सोहावल द्वितीय के चुनाव में मचा बवाल, सूबे के कैबिनेट मंत्री व सपा के कद्दावर नेता अवधेश प्रसाद के दोनों बेटों अमित और अजीत पर गाली गलौज व जान से मारने के आरोप में रौनाही थाने में मामला दर्ज हुआ।
*गोंडा जिले के रुद्रगढ़ नौसी में पोलिंग बूथ बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार।
*गोंडा जिले में 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान की खबर
*मतदाताओं को रुपये बांटने को लेकर बरौली गांव में हुआ विवाद, व्यापारी सरोज जायसवाल की फरियाद पर दर्ज हुआ मुकदमा। इस पूरे मामले की पुष्टि सरोज के भाई व जिला पंचायत प्रत्याशी रश्मि के पति राकेश जायसवाल ने की है।
*फैज़ाबादमवई ब्लाक के नौरोजपुर बघेडी के बूथ नंबर ६० पर मतपेटिका मे स्केल गिर जाने के कारण दुबारा खोली गयी मतपेटिका ।बाद मे दुबारा हुई सील। दस मिनट रूका रहा मतदान।
*मवई ब्लाक के रेछ मतदान केन्द्र पर वोटर लिस्ट मे त्रुटि से मतदाता परेशान। लंबी लाईन मे लगने के वापस हो रहे वोटर।
*हैदरगंज गांव में पीठासीन अधिकारी से अभद्रता और हाथापाई के आरोप में रुदौली द्वितीय से जिलापंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बलराम यादव पर दर्ज किया पुलिस ने मुकदमा। पुलिस ने बलराम को हिरासत में लिया। कोतवाल सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रहीं है।
*अम्बेडकरनगर में दूसरे चरण के चुनाव में कटेहरी और भीटी विकास खंड
क्षेत्र में मतदान शुरू हुआ। अभी कोई बड़ी गड़बड़ी या विवाद की खबर नहीं है।
*बलरामपुर के ब्लाक तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा मे पंचायत चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है।