फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: कल आ सकती है दूसरी मेरिट

Fri, 19 Sep 2014 04:34 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरी मेरिट शनिवार की रात तक आने की संभावना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बृहस्पतिवार को जिलों से रिक्त पदों के लिए मिले ब्यौरे को एनआईसी को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एनआईसी अधिकारियों ने एससीईआरटी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही वह मिले ब्यौरे के आधार पर मेरिट का निर्धारित करते हुए उसे सौंप देंगे। प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी काउंसलिंग 22 से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगा। एससीईआरटी को इसके पहले मेरिट जारी करना है।

एससीईआरटी ने यदि 20 तक मेरिट जारी न की तो अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराने के लिए डायटों में पहुंचने में परेशानी होगी।

इसलिए एससीईआरटी ने एनआईसी के अधिकारियों से कहा है कि जल्द ही मेरिट निर्धारित का काम पूरा कर लिया जाए, जिससे इसे ऑनलाइन करते हुए जिलों को भेजा जा सके।

एनआईसी ने दिया आश्वासन

जानकारों की माने तो एनआईसी ने शुक्रवार की शाम तक मेरिट निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर लेने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार 10 गुना अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

इसके पहले, प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के मामले में बने भ्रम को सरकार ने दूर कर दिया था। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शुक्रवार को सभी डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश भेजकर सभी बिंदुओं पर स्थिति साफ कर दी।

अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी जिनके स्नातक में 45 प्रतिशत अंक हैं, वे भी काउंसलिंग में शामिल किए जाएंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के 40 प्रतिशत अंक वालों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

इग्नू एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से दो वर्ष का पत्राचार बीएड करने वालों को भी इस भर्ती के लिए पात्र माना गया है।

एससीईआरटी करेंगे खर्च का आकलन

प्राइमरी स्कूलों में भर्ती होने वाले 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तीन माह का सैद्धांतिक और तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण होगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण डायट, सीटीई तथा आईएएसआई में तथा क्रियात्मक प्रशिक्षण स्कूलों में दिया जाएगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व बेसिक शिक्षा के निदेशक करेंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

निदेशक से मिले अभ्यर्थी

पहले चरण की काउंसलिंग में डायट प्राचार्यों की मनमानी से अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

काउंसलिंग में विभाग की लापरवाही का भी खुलासा हुआ। तमाम जिलों में कम लोग पहुंचे, तो कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया।

एससीईआरटी के खुलते ही वहां अभ्यर्थियों का जमावड़ा होने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में अभ्यर्थी जुट गए। अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी के निदेशक से मिलकर पहले चरण की काउंसलिंग में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें