फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के पूर्वी क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावनाएं, निवेश का बड़ा अवसर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 13 Aug 2019 12:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रूस दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भारतीय उद्यमियों के साथ कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं ऊर्जा विषय पर आधारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रूस के ज़बाइकल्सकी क्राय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के सेक्टर में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 8 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के विकास की संभावनाएं विद्यमान हैं, जो हम सभी के लिए निवेश की संभावनाओं का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तथा रूस के विगत सात दशकों से प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। आजादी के तुरंत बाद भारत की प्रगति में रूसी सहयोग का बड़ा योगदान रहा है। रक्षा, औद्योगिक तथा परमाणु क्षेत्र में हमें रूस का भरपूर सहयोग मिला है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रूस एवं भारत की मित्रता वर्ष दर वर्ष प्रगाढ़ होती गई और हम एक दूसरे के स्ट्रेटजिक पार्टनर बने।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश की तरह उत्तर प्रदेश में भी इस सहयोग के अनेक उदाहरण मौजूद हैं। 1968 में ओबरा तथा 1971 में हरदुआगंज में सोवियत संघ के सहयोग से थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया गया। रूसी कंपनियों द्वारा टेहरी एवं कोटेश्वर हाईड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट के निर्माण में सहयोग प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं कॉनट्रैक्टफार्मिंग के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी. एस. आई. आर.) तथा भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद (आई. सी. ए. आर.) शीर्षस्थ शोध एवं विकास संस्थाएं भारत में स्थापित हैं और इन संस्थाओं के विशेषज्ञता एवं मार्गदर्शन से सुदूर पूर्वी रूस में कृषि चुनौतियों को दूर कर कृषि के समेकित विकास की संभावनाओं के लिये रोड मैप तैयार करने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन

भारत पशुधन के मामले में पहले स्थान पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पशुधन के क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान पर है और देश में पशुधन विकास की गतिविधियों को वृहद स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में दुग्ध आधारित मूल्य सम्वर्द्ध एवं वैल्यू चेन के लिए आवाश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रभावी उपाय लागू किए गए हैं। जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में खाद्य प्रसंस्करण के स्तर को बढ़ाने, जन सामान्य को निरन्तर शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बनाए रखने, तुड़ाई उपरांत क्षति को कम करने तथा किसानों के उत्पाद के उचित मूल्य की प्राप्ति के उद्देश्य से देश में विशाल मात्रा में मेगा फूड पार्क तथा कोल्ड चेन स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी कुशलता एवं संसाधनों के प्रबंधन की जो विधा हमारे निवेशक यहां अपनाते हैं, वह निश्चित रूप से सुदूर पूर्वी रूस में बेहतर उत्पादन एवं निवेश का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें