नौ सितंबर से होने वाली सीपीएमटी की काउंसलिंग में बीएचएमएस की सीटें भी शामिल कर ली गई हैं।
9 सितंबर को एमबीबीएस और बीडीएस के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच और रजिस्ट्रेशन होगा।
इनकी काउंसलिंग 10 सितंबर को होगी। बीएचएमएस के 1 से 400 रैंक के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच 11 सितंबर को होगी।
12 सितंबर से बीएचएमएस की काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी। 400 से 1000 रैंक के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच 12 सितंबर को और काउंसलिंग 13 सितंबर को होगी।
इसी दिन 1001 से 2500 रैंक के प्रमाण-पत्रों की जांच होगी। काउंसलिंग 20 सितंबर तक चलेगी।