फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 25 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की दूसरी खेप आज मिलेगी, दो-तीन दिन में पर्याप्त उपलब्धता की उम्मीद में सरकार

Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश को कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में कारगर मानी जा रही रेमडेसिविर इंजेक्शन की 25000 इंजेक्शन की दूसरी खेप भी सोमवार को मिल गई। इसके पहले भी 25 हजार इंजेक्शन मिल चुका है।
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में कारगर माने जा रहे रेमडेसिविर के 25 हजार इंजेक्शन की दूसरी खेप प्रदेश को मंगलवार को मिल जाएगी। इससे पहले भी 25 हजार इंजेक्शन मिल चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आइसोलेशन में रहते हुए ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम के साथ सोमवार को टीम-11 की हुई वर्चुअल बैठक में बताया गया कि दवा कंपनियों को 2,75,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। सीएम के आदेश पर अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल दवा निर्माता कंपनियों से संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियां अगले दो से तीन दिनों में आपूर्ति कर देंगी। सीएम ने निर्देश दिए कि इनका वितरण पारदर्शितापूर्ण ढंग से किया जाए। सभी आपूर्तिकर्ताओं से संवाद स्थापित कर प्रदेश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दवाओं की मांग भेजी जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

दवा की कोई कमी नहीं होगी

जीवनरक्षक दवाओं की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी की खबरों को सीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर जैसी जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट अथवा रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई करें। ऐसे लोगों के बारे में समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सीएम ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि रेमडेसिविर सहित किसी भी प्रकार की जीवनरक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं है।

बिना मास्क 10 हजार जुर्माना देने वालों की फोटो होगी सार्वजनिक
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को निर्देश दिया है कि पूरे प्रदेश में मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू करें। पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना तथा दूसरी बार बगैर मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 10,000 रुपये जुर्माना देने वालों की फोटो को सार्वजनिक करें। इससे लोगों में मास्क पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें