लविवि में आज जारी होगी दूसरी आवंटन सूची
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम में सीट अपग्रेडेशन और दूसरी आवंटन सूची शनिवार को जारी होगी। दूसरे आवंटन के लिए सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि 17 से 20 अक्तूबर के बीच होगी।
लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि फीस कन्फर्मेशन फीस जमा करने से चूके अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया गया था। 15 अक्तूबर तक फीस जमा करने का मौका देने के बाद शनिवार को दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में पंजीकरण और विकल्प 23 से 26 अक्तूबर के बीच भरे जाएंगे। 27 अक्तूबर को सिर्फ विकल्प भरे जा सकेंगे। 29 अक्तूबर को अंतिम आवंटन होगा। सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करने का मौका 31 अक्तूबर तक होगा।
स्नातक और स्नातक प्रबंधन के तहत बी.कॉम (ऑनर्स), बी कॉम (रेगुलर), बी.कॉम (एसएफ), यूजी मैनेजमेंट, बी.एससी (गणित समूह), बीएससी (जीव विज्ञान समूह), एलएलबी (5 वर्ष), बी.वोक (रिन्यूएबल एनर्जी) और बीएलएड कार्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग चल रही है।