संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए सीट आवंटन की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। पहले चरण की काउंसलिंग में 60 हजार अभ्यर्थियों ने अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित करवाए थे। इनमें से केवल 36 हजार अभ्यर्थियों को ही सीट आवंटित हो सकी।
बाकी अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की काउंसलिंग के लिए इंतजार करना होगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो गई है उन्हें आठ जुलाई तक तीन हजार रुपये सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी सीट को होल्ड करने के साथ ही अगले चरण में नए विकल्प के लिए भी जा सकेगा। सिक्योरिटी फीस जमा न करने की सूरत में सीट पर अभ्यर्थी की दावा खारिज हो जाएगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे आवंटन सूची जारी कर दी गई। अभ्यर्थियों को इस संबंध में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा गया है। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।