लखनऊ। लविवि में सत्र 2022-23 के परास्नातक कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में शनिवार को 11 कोर्सों का थर्ड सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया। विद्यार्थी एक नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बॉटनी/माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी, एमएससी जुलॉजी, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, डीफार्मा, बीपीएड सेकंड कट ऑफ व बीलिब का थर्ड सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी लॉगिन आईडी से फीस जमा कर दें।
इन कोर्सों की फीस जमा होना शुरू
एलएलबी, एमएससी जियोलॉजी, एमए एमआईएच, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमए हिंदी, एमए एजुकेशन, एमए-एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी एंड फूड प्रोसेसिंग, एमकॉम कॉमर्स, एमए इकनॉमिक्स, एलएलएम, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए साइकोलॉजी, एमजेएमसी, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी मैथ्स, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, एमएससी फिजिक्स, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ कम्युनिटी मेडिसिन, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, एमए सोशियोलॉजी, एमएससी बायो स्टेटिक्स के थर्ड सीट अलॉटमेंट के अनुसार फीस जमा करने की प्रक्रिया शनिवार दोपहर से शुरू हो गई। इसके विद्यार्थी भी एक नवंबर तक अपना शुल्क जमा कर सकते हैं।
पीजी प्रवेश के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
लविवि में पीजी कोर्सों में दो चरण की प्रवेश काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। इस क्रम में प्रवेश लेने वाले और जिन विद्यार्थियों का प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर जारी हो चुका है, उनका डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शनिवार को भी किया गया। जल्द ही इन कोर्सों की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कुछ विषयों में कक्षाएं शुरू भी हो गई हैं। थर्ड सीट अलॉटमेंट के अनुसार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे पूरी की जाएगी।