चुनाव आयोग ने एंडरॉयड उपभोक्ताओं के लिए एक नई एप्लीकेशन बनवाई है। इसे फोन पर इंस्टाल करने के बाद मतदाता आसानी से अपना नाम खोज सकते हैं।
यह एप्लीकेशन (apps.mgov.gov.in) पर उपलब्ध है। यूं तो यह सेवा निशुल्क है लेकिन इसमें उपभोक्ता को एसएमएस या इंटरनेट का चार्ज अपने मोबाइल प्लान के अनुसार देना होगा।
इसमें दो तरह से मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं। पहला तरीका मतदाता पहचान पत्र संख्या का है। इसे दर्ज करने के बाद पूरा विवरण आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
दूसरे तरीके में मतदाता को अपना नाम, पिता/पति का नाम, राज्य या निर्वाचन क्षेत्र का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आपको पूरा विवरण मिल जाएगा।
यह एप्लीकेशन दो तरह की है। एक एसएमएस पर जबकि दूसरी इंटरनेट पर काम करती है।