गुडंबा। जानकीपुरम के मड़ियांव गांव में जमीन पर निर्माण को लेकर हुए विवाद और फायरिंग मामले में नामजद पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी समेत छह आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया भारत वर्मा 16 अगस्त को जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इस बीच पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी, गुड्डू, पूर्व प्रधान नब्बू और अन्य ने काम रुकवा दिया था। आरोपियों ने तोड़फोड़ भी शुरू कर दी थी। भारत के भाई संतू वर्मा और गोविंद ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी।