फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाउस टैक्स बकाए पर एमसी सक्सेना इंजीनियरिंग काॅलेज सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने हरदोई रोड स्थित एमसी सक्सेना इंजीनियरिंग काॅलेज सील कर दिया। काॅलेज पर 3.61 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा गृहकर बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 13 और व्यावसायिक भवनों को सील किया गया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग काॅलेज पर कई साल का बकाया है। पहले भी उसको सील किया गया था। उसके बाद उसने कुछ टैक्स जमा किया और बाकी जल्द जमा करने का वादा किया, मगर जमा नहीं किया। इस कारण उसको फिर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें